Organic Fertilizer 02

जैविक उर्वरक –
जंगल धीरे धीरे आत्म निर्वाह की तरफ़ बढ़ता जा रहा है। इस दौरान,जंगल में काम आने वाली आवश्यकताओं ने हमें कई कौशल सिखाये है। जैसा की आपको पता है, जंगल में स्वयंसेवकों द्वारा पौधा रोपण किया जाता है, उन स्वयंसेवकों ने भी हमारे साथ यह सब सीखा है। इसका एक उदाहरण है कि, पौधों का रोपण करते समय पौधों को बाह्य तौर से पोषक पदार्थ प्रदान करने के लिए उसमे मिट्टी के साथ जैविक उर्वरक डाला जाता है।
हम आपको बताना ही भूल गए की जंगल में हम जैविक उर्वरक बनाते हैं और आपको यह भी नहीं बताया कि इसको कैसे तैयार करते है?
जैविक उर्वरक बनाने के लिए हमने जंगल में तीन पक्के गड्ढे बनाये हुए है। जैविक उर्वरक बनाने के लिए हम पेड़ पौधों कीकटाई छटाई के अवशेष, सड़े हुए या पुराने ट्री गार्ड, जंगल से निकाले गए खरपतवार या घास का उपयोग किया जाता है।
सभी सामग्री को थ्रेसर की सहायता से छोटे छोटे टुकड़ो में काटा जाता है। फिर उसे पक्के गड्ढो में डाला जाता है। जैविकउर्वरक बनाने के लिए बस इतना ही पर्याप्त नहीं है। गड्ढो में पड़ी सामग्री को समय समय पर पानी से गीला किया जाता हैजिससे उसमें अपघटक बैक्टीरिआ अपनी संख्या में वृद्धि करतें हैं। ये बैक्टीरिया सामग्री को शीघ्रता से अपघटित करते है। यह समय लगभग 3 महीने का होता है। जैविक उर्वरक का काला रंग उसके तैयार होने की पुष्टि करता है।