Business

10 लाख वृक्ष कार्यक्रम उदयपुर के लोगों द्वारा उदयपुर के लोगों के लिए चलाया जाने वाला कार्यक्रम है। क्या इस कार्यक्रम में उदयपुर के सभी लोगों की भागीदारी है और इस कार्यक्रम से सबसे पहले उदयपुर का कौनसा हिस्सा जुड़ा? चलिए इसका जवाब खोजने का प्रयास करते है।
उदयपुर को अलग अलग प्रकार के समूहों में बांटा हुआ है जिसमें से सभी समूह से कुछ लोग इस कार्यक्रम से जुड़े हुए है। लेकिन क्या आपको पता है इस कार्यक्रम से सबसे पहले कौनसा समूह है जो प्रभावित हुआ।
उदयपुर में स्थित यहां के स्थायी उद्योगों को सर्वप्रथम 10 लाख वृक्ष कार्यक्रम की सुचना पहुंचाई गयी। 10 लाख वृक्ष कार्यक्रम की राह मुश्किल दिखाई दे रही थी लेकिन इन लोगों के विश्वास और उनके प्रयासों ने इसकी राह को आसान बना दिया। इन्होने 10 लाख वृक्ष कार्यक्रम से जुड़ने का निश्चय किया और जंगल में आकर 10 लाख वृक्ष कार्यक्रम के अंतर्गत दिए हुए पौधे को अपने कर्मचारियों को साथ लेकर उधोग में पौधरोपण कर इस कार्यक्रम की नींव रखी।
गत वर्ष 12 उद्योगों ने मिलकर 296 पौधों का रोपण किया।