Checkdam 03

चैक डैम –
आपने बड़े-बड़े बाँधो के बारे में सुना होगा जो अपनी विशाल संरचना, लागत, और आकृति के लिए प्रसिद्ध होंगे। हमने भी जंगल में कुछ छोटे-छोटे बाँध बनाए है लेकिन वे उनकी संरचना या आकृति के लिए नहीं बल्कि उनकी मुख्य विशेषताओं (जिनके लिए प्रसिद्ध है) के कारण उपयोग किये गए है।
जंगल में बाँध बनाने का तरीका जितना पारंपरिक है उतना ही सतत भी है। बाँध का निर्माण जंगल में पहले से ही उपस्थित पत्थर, घास, और मिट्टी से किया है।
अब आप सोच रहे होंगे कि जंगल में इस तरह के बाँधो की क्या आवश्यकता रही होगी?
तो हम आपको बता दें कि इनके द्वारा वर्षा जल के प्रवाह को कम किया जाता है जिससे सम्पूर्ण जल का कुछ अंश संरक्षित हो सकें। यह संरक्षित जल मिट्टी में रिस कर नमी को और भू-जल स्तर को बढ़ाता है। मिट्टी में नमी के बढ़ने के कारण आस-पास स्थित पौधों की वृद्धि बढ़ जाती है जिनकी जड़े विकसित होकर मृदा अपरदन की समस्या को कम करती है।
जंगल के बाँधो की विशेषताएँ यहीं नहीं खत्म होती इसके अलावा संरक्षित जल, जंगल के दूसरे सदस्यों जैसे यहाँ रहने वाले जानवरों की प्यास बुझाने के भी काम आता है।