Community

किसी भी आव्हान (शुभ संकल्प या कार्यक्रम) के पूरा होने में लोगो का उससे जुड़ाव महसूस करना अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।10 लाख वृक्ष कार्यक्रम उदयपुर के लोगों का, उदयपुर के लोगों के लिए चलाया जाने वाला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम ने जितना भी सफर तय किया हैं, वह हमारे अपने समाज के लोगो के जुड़ाव और भागीदारिता के कारण ही मुमकिन हो पाया हैं। और आगे भी यही भागीदारी इस संकल्प को आगे बढ़ायेगी।
इस कार्यक्रम में लोगों ने सन्देश वाहक की भी भूमिका निभाई हैं। जो जानकारी सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित थी उसे उदयपुर के कोने-कोने में पहुँचाया हैं। उदयपुर में यह लेहेर लाने के लिए लोगों और सामाजिक समूहों ने पौधों का रोपण कर वृक्ष में बदलने तक देखभाल करने का निश्चय किया।
कृष्णा कल्याण संस्थान ने 550 पौधे लगाने के बाद उनसे जुड़े लोगों, ग्राम पंचायतों को जागरूक कर नरेगा मजदूरों की मदद से पौधारोपण किया। वहीं दूसरी तरफ सुधिपम फॉउण्डेशन और परमार्थ मेमोरियल ट्रस्ट ने बैंक परिसर, विद्यालय, आर्मी क्षेत्र में वहाँ रहने वाले लोगों से 183 पौधों का रोपण करवाया। उदयपुर को पहले से ही हरा बनाने के कार्य में कार्यरत इंडीजीनस संस्थान द्वारा गोद लिए पार्क में 202 पौधों का रोपण किया।
बस इतना ही नहीं 10 लाख वृक्ष कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने अपने परिवार, मित्र, समुदाय आदि को साथ में लेकर उनसे भी पौधारोपण करवाया और उन्हें बताया की सिर्फ पौधे लगाने से ही हमारी जिम्मेदारी पुरी नहीं होती उनकी देखरेख कर वृक्ष में बदलना जरूरी है।