Government

10 लाख वृक्ष कार्यक्रम के सफल कदमों को बनाये रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका वन विभाग तथा उनके कर्मचारियों द्वारा निभाई गई । उन्होंने समय-समय पर पौधों की स्थानीय प्रजातियों को उपलब्ध करा कर 10 लाख वृक्ष कार्यक्रम की गति को बनाये रखा।
प्रशासन की ओर से पहल UIT ने चित्रकूट नगर में स्थित अठत्तर एकड़ ज़मीन एक जंगली पार्क बनाने के लिए प्रदान करके की। इसे सकारात्मक गति प्रदान करने की दिशा में नगर निगम उदयपुर भी प्रयासरत रही। नगर निगम के संरक्षण में जो भी उद्यान है, वे उन्होंने आस-पास के लोगों को गोद दिए। उन लोगों से चर्चा कर सभी समितियों ने 15 अगस्त को एक साथ वृक्षारोपण करने का निर्णय किया और 400 पौधे लगा कर अभियान की शुरुआत की।
उसके पश्चात नगर निगम ने शेष 7200 पौधे उद्यान समितियों को उपलब्ध कराये और अभियान को गतिशीलता प्रदान करने का प्रयास किया। वहीं दूसरी ओर रीको ने अपनी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदुषण को कम करने वाले कनेर, करंज, नीम आदि जैसे 8284 पौधों का रोपण किया और उनकी देखभाल करने का जिम्मा भी उठाया।