Propagation 01

पेड़ पौधे प्रकृति में अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिए अपने समान संतति उत्पन्न करते है जो कि विभिन्न तरीकों से संपन्न होता है। जंगल की पौधशाला में भी नए पौधे तैयार किये जाते हैं लेकिन यहाँ पौधे तैयार करने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से प्राकृतिक नहीनहीं है।
मुख्य रूप से यहाँ दो तरीको से नए पौधे तैयार किये जाते है। पहले तरीके में बीजों का उपयोग किया जाता है जिसमें उन्हें थैलियों में उगाने से पहले अनुकूल वातावरण में अंकुरित किये जाते है। अंकुरण के पश्चात तैयार छोटे पौधों को थैलियों में स्थानांतरित कर दिया जाता है।
पौधे तैयार करने की दूसरी तकनीक में पौधे के किसी भाग जैसे टहनी, तना आदि को काटकर उससे नए पौधे तैयार किये जाते है, इस तकनीक के द्वारा पौधा गुणों में अपने पैतृक पौधे से समानता दर्शाता है। पौधों के लिए यह संतति उत्पन्न करने का तरीका है जबकि बागवान (गार्डनर ) के लिए यह कला है।